ब्रह्मधामतीर्थ बालिका प्रतिभा प्रोत्साहन योजना – 2023

ब्रह्मधामतीर्थ बालिका प्रतिभा प्रोत्साहन योजना :- यह योजना परम पूज्य श्री खेतेश्वर महाराज की कृपा से परम पूज्य श्री श्री तुलसाराम जी महाराज के आशीर्वाद से डॉ श्री ध्यानाराम जी महाराज के सान्निध्य में संचालित “अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान” द्वारा प्रायोजित “ समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना” के अंतर्गत चलाई जा रही हैं।

प्रथम वर्ष :- 2022 में बालिका शिक्षा हेतु इस योजना को प्रारंभ किया गया, योजना द्वारा प्रथम वर्ष में 18 बालिकाओं को विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहयोग प्रदान किया गया था । ( प्रथम वर्ष में 4 – 5 लाख तक का व्यय आया )
 
द्वितीय वर्ष :-  2023 में योजना द्वारा अधिकाधिक ( लगभग 50 से अधिक ) बालिकाओं को सहयोग दिया जाना अपेक्षित हैं । जिसका अनुमानित व्यय 15 – 20 लाख रुपये होगा जिससे समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना द्वारा दिया जायेगा।
 
समाज शिक्षा निधि समर्पण योजना द्वारा शिक्षा क्षेत्र विभिन्न प्रकल्प चलायें जा रहें हैं, जिसमें से ब्रह्मधामतीर्थ बालिका प्रतिभा प्रोत्साहन योजना भी एक हैं।

                                  नियमावली – (23 / 24)

  1. प्रतिभावान एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की बालिकाओं के लिए यह योजना है।
  2. प्रतिभावान – ऐसी बालिकाएं जिन्होने कक्षा 12 में निम्नानुसार अंक प्राप्त किए हैं –
    • कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए – न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक
    • विज्ञान संकाय के लिए          – न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक
    • कोरोना काल में उत्तीर्ण      – कक्षा 10 में 70 प्रतिशत अंक
    • REET के लिए बोर्ड के प्रतिशत विचारणीय नहीं है, लेकिन प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आपको Preliminary test पास करना होगा ।
  3. व्यवसायिक या समेकित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को सहायता दी जायेगी।
  4. आर्थिक आधार – न्यूनतम आय 3 लाख रुपये प्रति वर्ष ( < )
  5. ऐसी बालिकाएं जिनके माता-पिता का देहावसान हो गया है।
  6. ऐसी बालिकाएं जिनके पिता का देहावसान हो गया है।
  7. ऐसी बालिकाएं जिनके माता-पिता दोनों या कोई एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
  8. ऐसी बालिकाएं जिनके माता-पिता दोनों या कोई एक दिव्यांग हैं।
  9. ऐसी बालिकाएं जिनके परिवार में आय का कोई स्रोत नहीं हैं।
  10. सहायता प्राप्त करने वाली बालिकाओं का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
  11. प्राप्त आवेदन पत्रों की सत्यता को जिला एवं खण्ड स्तरीय समिति द्वारा सत्यापित किया जायेगा।
  12. केन्द्रिय समिति समय-समय पर अवलोकन करेगी।
  13. आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों रूप से स्वीकार कियें जायेंगे। 

     

    नोट: आवेदन प्राप्त होने के बाद योग्यता के आधार पर वर्गीकरण किया जायेगा। अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज विकास संस्थान के पास उपलब्ध धन के आधार पर सहायता राशि दी जायेगी।

Apply Here

4 thoughts on “आवेदन फॉर्म : ब्रह्मधामतीर्थ बालिका प्रतिभा प्रोत्साहन योजना – 2023”
  1. जय श्री ब्रह्माजी भगवान की
    जय श्री खेतेश्वर
    जय गुरुदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Copyright © 2021 Shree Kheteswar Brahmdham Tirth, Asotra!!