ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरूकुल – गुरु प्याऊ, झुंझाणी नाडी

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरूकुल – गुरु प्याऊ, झुंझाणी नाडी

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरूकुल – गुरु प्याऊ, झुंझाणी नाडी

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरूकुल

गुरूकुलीय शिक्षा पद्धति बालक के अज्ञान, प्रमाद एवं दुराग्रह को दूर कर उसकी सुप्त प्रतिभाओं का जागरण करते हुए उसके लिए ज्ञान-विज्ञान के द्वार खोलती है। ‘प्राचीन व आधुनिक शिक्षा का अनुपम सामंजस्य’ गुरूकुल में देखने को मिलता है। प्रकृति की नैसर्गिक गोद में बैठकर विद्यार्थीं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना, स्वास्थ्य एवं चरित्र निर्माण, सामाजिक कुशलता का विकास, सांस्कृतिक संरक्षण प्राप्ति, सादा जीवन उच्च विचार पैदा करना, अष्टांग योग को अपनाकर जीवन में पूर्णता लाना, ज्ञान का दीप जलाकर अज्ञानता के अंधकार को मिटाना, उन्हें समाज, सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करना, उनकी सकारात्मक मनोवृत्ति को बढ़ावा देना, जीवन की प्रत्येक सफलता के लिए उनको सदैव तत्पर एवं सजग रखना, रचनात्मक शक्ति को जागृत करना, सामूहिक रूप से एक साथ रहते हुए एकता के सूत्र में पिरोना, अच्छे आचरण और शिष्टाचार की शिक्षा देना आदि है। राष्ट्र के प्रति गौरव, कत्र्तव्य के प्रति सजगता, सहिष्णुता आदि मौलिक गुणों का विकास गुरूकुल पद्धति से होता है। इन गुरूकुलों का संचालन ‘संत श्री संस्थान’ द्वारा किया जा रहा है।

  1. ब्रह्मर्षि ब्रह्मसावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर सद्गुरुदेव श्रीश्री 1008 श्री तुलछाराम जी महाराज ने, गुरु प्याऊ जो मवड़ी व महिलावास के मध्य स्थित है वहां आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ गुरूकुल पद्धति से शिक्षण देने के लिए तीन मंजिला भवन बनवाकर समाज को समर्पित किया। यहाँ सत्र 2017-18 से ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल शुरू हुआ। यहां वर्तमान में कक्षा तृतीया से अष्टमी तक के ऋषिकुमार अध्ययनरत है।
  2. ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरूकुल – श्री बिजरोल खेड़ा ब्रह्मांशावतार ब्रह्मकुलगुरु कुलरक्षक परम गुरु श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर भगवान की जन्म स्थली श्री बिजरोल खेड़ा में सत्र 2018-19 से ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल संचालित है। यहाँ वर्तमान में कक्षा चतुर्थीं से कक्षा तक के ऋषिकुमार अध्ययनरत है।

संपर्क करने हेतु :-

कार्यालय, ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरूकुल – गुरूप्याऊ

संपर्क सूत्र: 6350356411

error: Copyright © 2021 Shree Kheteswar Brahmdham Tirth, Asotra!!