Kheda Dham Trust

खेड़ाधाम ट्रस्ट

श्री खेतेश्वर भगवान की जन्म स्थली पावन धरा बिजरोल खेड़ा में ब्रह्मर्षि खेतारामजी महाराज एवं अष्ट ऋषि प्राण-प्रतिष्ठा 28 अप्रैल 2008 वि.स. 2065 वैशाख कृष्ण सप्तमी को भव्य कार्यक्रम के द्वारा हुई। इस भव्य कार्यक्रम के संयोजक प.पू. स्वामी सत्यानन्दजी महाराज, रविधाम (गुजरात) तथा सह-संयोजक प.पू. ब्रह्मचारी श्री रविशरणजी महाराज, गोधाम पथमेड़ा थे। इस कार्यक्रम में अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।

श्री ब्रह्मा-सावित्री पीठाधीश्वर प.पू. ब्रह्माचार्य सदगुरुदेव श्री तुलछारामजी महाराज व गोधाम पथमेड़ा के संस्थापक परम श्रद्धेय स्वामी श्री दत्तशरणानन्दजी महाराज एवं राष्ट्र के प्रमुख धर्माचार्यों, संतों-महात्माओं के पावन सानिध्य में प्राण-प्रतिष्ठा व एकादश कुण्डीय ब्रह्मयज्ञ का मंगलमय धर्मानुष्ठान हुआ। वर्तमान में ट्रस्ट श्री ब्रह्मर्षि खेतेश्वर जन्मस्थली चैरिटेबल ट्रस्ट बिजरोल खेड़ा के माध्यम से खेड़ाधाम मंदिर का संचालन हो रहा है।

error: Copyright © 2021 Shree Kheteswar Brahmdham Tirth, Asotra!!